Body Health Tips

बॉडी को कैसे फिट रखे:-

शारीरिक और मानसिक संतुलन खान पान से सुरु होता है

  1. सब से पहले तो आपको 12 से 15 ग्लास लिक्विड  पुरे दिन भर में लेना चाहिए. इसमें पानी, फल का रस, छाछ, ग्रीन टी और सूप जैसे हेल्दी ड्रिंक्स ले सकते है.
  2. अगर आपको चटपटा और तेल मसाले वाली चीज़े ज्यादा पसंद है और आप रोज चटपटा खाना ही खाती है तो इससे थोडा परहेज करे | चटपटा खाना खाने के बजाय भुने और उबले हुए भोजन का सेवन करे | उबले हुए भोजन मे टेस्ट के लिए नीबू, प्याज, नमक, हरी मिर्च, लहसुन अदरक और चाट मसाला डाल ले| मगर यह भी ध्यान रखे की अगर आपको इन्हें खाने से चक्कर आना, कमजोरी, सिर या बॉडी में दर्द होता है तो फिर इन चीजो का सेवन बंद कर दे |
  3. जब आप नास्ता करे तो किसी राजकुमार की तरह खाइए. जो खाना आपको बहुत पसंद है मगर डायट के मुताबिक़ न हो, उससे आप मोटे हो सकते है. तो वो खाना आप नास्ते में नहीं खा सकते है.जैसे की चावल, आलू की सब्जियां न खाए. इससे आप मोटे हो सकते है. अंकुरित दाने, व् फ्रूट्स खाए.
  4. मधुमेह हो तो ब्राउन राईस / लापसी, दलीय का इस्तमाल करे.
  5. दोपहर का खाना एक राजा की तरह खाए जिसमें प्रोटीन की मात्रा अच्छी हो. एक ग्रेवी वाली सब्जी या डाल, गेहू से बनी रोटी, रायता और पत्ते वाली सब्जी.
  6. रात का खाना जितने जल्दी हो सके आप करिए. चाहे आप घर पर हो या कही बहार. रात का खाना बेहद हल्का हो. खूब सारा सलाड, सूप, मल्टी ग्रेन/जवार/बाजार/रागी/मकई की एक रोटी और साग आदि जरुर ले.
  7. याद रखे की ३ वक़्त के खाने के बीच में आप कोई फल, रस या २ बिस्किट खा सकते है.
  8. शारीर को हर २ घंटे बाद खाना चाहिए होता है. लेकिन पेट भरकर नहीं.

  व्यायाम:-

व्यायाम यानी एक्सरसाइज कई तरह की होती हैं। ये सभी फायदेमंद होती हैं और आप अपनी सुविधानुसार इन्हें कर सकते हैं।

  1. व्यायाम यानी एक्सरसाइज, स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी हैं। वैसे तो आप दिनभर जो भी काम करते हैं, वो किसी किसी प्रकार से व्यायाम ही होता है। मगर यहां व्यायाम से हमारा तात्पर्य ऐसी क्रियाओं (Avtivities) से है, जिनको आप शरीर को हेल्दी रखने के उद्देश्य से करते हैं और जिनसे आपके किसी किसी अंग की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है और रक्त प्रवाह (Blood Circulation) बढ़ता है।
  2. व्यायाम नियमित करना आवश्यक है कभी करने और कभी  करने से व्यायाम का पूरा लाभ नहीं मिलता और हानि होने का भी डर रहता है। यदि अपवादस्वरूप कभी  कर पाएंतो कोई बात नहीं। लेकिन सप्ताह में कम से कम 5 दिन व्यायाम अवश्य कर लेने चाहिए।
  3.  व्यायाम हमेशा शुद्ध वायु में खाली पेट और शौच के बाद प्रातःकाल ही करना चाहिए। प्रातःकाल संभव होने पर सायंकाल दोपहर के भोजन के कम से कम चार घंटे बाद व्यायाम किया जा सकता है।
  4. एक्सरसाइज को कभी भी बोझ समझकर नही करना चाहिए | इससे हमारा शरीर और मन दोनों स्वस्थ और खुश रहते है | जैसे हमारे शरीर के लिए खाना और पानी पीना जरुरी है वैसे ही एक्सरसाइज भी बहुत जरुरी है | लेकिन यह ध्यान रहे की एक्सरसाइज कभी भी गलत तरीके से नही करना चाहिए नहीं तो इससे शरीर पर गलत प्रभाव भी पड़ सकता है 

योग (Yoga)

योग में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के अनुशाषन की ज़रूरत होती है। योग एख कमाल का व्यायाम होता है, जिसमें मूलतः तीन चीज़ की जाती हैं-

आसन (Asanas)

किसी निश्चित समय के लिए किसी निश्चित स्थिति में रहने को आसन कहा जाता है। आसन में आइसोमैट्रिक आइसोटोनिक कसरतें सभी शामिल होती हैं और इससे शरीर में रक्त का बहाव और पेशियों के तालमेल और सहने की क्षमता आदि बढ़ते हैं।

मुद्राएं (Mudras)

मुद्राएं दरअसल चेहरे की कसरतें होती हैं। उदाहरण के लिये सिंह मुद्रा चेहरे की पेशियों को स्वस्थ बनती है।

बंध

बंध पेशियों को कसने वाली कसरतें होती हैं। इसकी मदद से पेशियों को तानने में सहायता होती है। उदाहरण के लिए मूल बंध से श्रोणी की पेशियां तन जाती हैं। ठीक इसी प्रकार जालंधर बंध से गले की पेशियां पुष्ट होती हैं।
कुल मिलाकर लगातार और नियमित शारीरिक व्यायाम, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और हृदय रोग, रक्तवाहिका रोग, टाइप 2 मधुमेह और मोटापा जैसे रोगों की रोकथाम करता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य सुधारता है और तनाव दूर करने में मदद मिलती है।


Comments

Popular posts from this blog

पॉजिटिव सोच

maha rehmo karm diwas